कांग्रेस की सरकार पूरे 5 साल चलेगी - खडसे | Congress ki sarkar pure 5 saal chalegi

कांग्रेस की सरकार पूरे 5 साल चलेगी - खडसे

कांग्रेस की सरकार पूरे 5 साल चलेगी - खडसे

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - मध्य प्रदेश के ताजा घटनाक्रम को देखते हुए ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश खडसे ने कहा कि भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है भाजपा के मनसुबे पर पानी फिर रहा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कहा है कि भाजपा द्वारा हमारे जो 22  विधायक बेंगलुरु में कैद करके रखे गए हैं उन्हें लाया जाए और उसके उपरांत फ्लोर टेस्ट कराया जाए हम फ्लोर टेस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी बहुमत साबित करेगी

खडसे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के एक-एक विधायक माननीय श्री मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ हैं कमलनाथ जी को मैनेजमेंट गुरु माने जाते है श्री खडसे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेश के 22 विधायक को कैद करके भाजपा  लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा की इस गंदी विचारधाराओं को मध्य प्रदेश की जान चुकि है  भाजपा धनबल के  दम पर सरकार बनाना चाहती है पर इस षड्यंत्र में भाजपा सफल नहीं होंगी  श्री खडसे ने कहा है कि मंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूरे 5 साल सरकार चलेंगी  कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उमंग सिंगार जी के साथ खड़ा है भाजपा ने अपने शासन में किया गये घोटालो के खुलासे एवं व्यापम जैसे  महा घोटालो के खुलासे  भू माफिया पर लगाम लगाने से डरी हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post