पुलिस ने जबलपुर से पैदल चलकर आ रहे 20 मजदूरों को निवास पुलिस की मदद से सुरक्षित पहुंचाया घर
सभी मजदूरों का जबलपुर और शहपुरा में हेल्थ चैकअप उपरांत पुलिस ने करायी भोजन व्यवस्था
डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - देशभर में लागू लॉकडाउन की स्थिति में तनावपूर्ण खबरों के बीच कुछ अच्छी खबरें भी आ रही हैं। भूख-प्यास-दर्द से बेहाल मजदूरों से जुड़ी एक अच्छी खबर डिंडौरी से मिल रही है। जबलपुर की सीमा में लॉकडाउन के दौरान फंसे डिंडौरी जिले के 20 मजदूरों को डिंडौरी पुलिस ने निवास पुलिस की मदद से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया है। इन मजदूरों का जबलपुर और शहपुरा में हेल्थ चैकअप भी कराया गया। सभी मजदूर जबलपुर से निवास शुक्रवार को पैदल पहुंचे थे। निवास पुलिस ने शनिवार को रास्ते पर भीड़ देखकर इन्हें रोका और जानकारी हासिल की। मजदूरों ने पुलिस को अपनी दास्तान सुनाई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर डिंडौरी पुलिस से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही डिंडौरी पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सभी 20 मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा बखूबी निभाया। सभी मजदूर डिंडौरी व अनूपपुर जिले की सीमा से लगे गांवों के रहने वाले हैं।
Tags
dhar-nimad

