जिले में अब पुलिस हुई सख्त, धारा 144 का पालन नहीं करने वालों पर लाठी दिखाकर समजाइस दी जा रही | Jile main ab police hui sakht dhara 144 ka palan nhi krne walo pr lathi

जिले में अब पुलिस हुई सख्त, धारा 144 का पालन नहीं करने वालों पर लाठी दिखाकर समजाइस दी जा रही

जिले में अब पुलिस हुई सख्त, धारा 144 का पालन नहीं करने वालों पर लाठी दिखाकर समजाइस दी जा रही

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कोरोना वॉयरस को लेकर जहाँ पूरा देश सतर्कता बरत रहा है, वहीं लोनी, बहादरपुर में भी आम नागरिक से लेकर, शासन प्रशासन भी पूरी टीम निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। चंद लोग जो लापरवाही बरत रहे हैं उनके साथ पुलिस भी सख्त रवैया अपनाने को मजबूर दिखी। लोनी, बहादरपुर में वैसे भी सभी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है क्योंकि बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र की बॉर्डर से लगा होने की वजह से अति संवेदनशील माना जा रहा है l पूरे भारत देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैl जिसमें सबसे बड़ा आंकड़ा महाराष्ट्र राज्य का आ रहा है l बुरहानपुर जिले के लोनी, बहादरपुर, बिरोदा मे महाराष्ट्र से लोग धड़ल्ले से आ रहे हैं। ट्रेन बसे बंद होने के चलते अब लोग दो पहिया वाहन से पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के लोंगो की आवाजाही बॉर्डर से हो रही है तो क्यो ना वहा स्वास्थ्य विभाग चेकिंग कर बुरहानपुर ज़िले को सुरक्षित रखे। धारा 144 का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है पुलिस। कहीं पुलिस बाईक की हवा निकाल रही है। तो कहीं लाठी दिखाकर समझाइश दी जा रही है। लोंगो से निवेदन किया जा रहा है अधिकारीयो द्वारा की जरूरी काम हो तभी बाहर निकले अन्यथा आप पर कानूनी कार्यवाही होंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post