श्री करोले बलाई महासंघ के अध्यक्ष नियुक्त
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - आनंदराम करौले बलाई महासंघ के पीथमपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इनकी नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमृत बबीसा की स्वीकृति से जिला संरक्षक बी एस चौहान की सहमति से एफ एस जगदाले जिला अध्यक्ष धार ने नियुक्त किया।
आनंदराम करौले को नियुक्त के साथ ही उन्हें धार तहसील पीथमपुर मैं जिले के पदाधिकारियों की सहमति से बलाई समाज महासंघ की कार्यकारिणी एक माह के अंदर घोषित करने का दायित्व दिया गया।
इनकी नियुक्ति पर बलाई समाज महासंघ के पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने उन्हें बधाई दी। श्री करौले समाज के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, इनकी संगठन क्षमता को देखते हुए इन्हें दायित्व सौंपा गया।
Tags
dhar-nimad
