अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
तिरला (बगदीराम चौहान) - अतिथि शिक्षक संघ तिरला द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान आज सामुदायिक भवन प्रेमनगर से तिरला मार्ग तक रैली निकाली गई और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रभारी B. E.O. आत्माराम जाट को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ को आज शासकीय मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय यादव एवं शासकीय मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के धार जिलाउपाध्यक्ष श्री औकार पटेल ने मांगो का समर्थन किया गया।
इस ज्ञापन मेें अतिथि शिक्षक पिछले 10-12 वर्षो से मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों मेें अल्पमानदेय के साथ अपनी सेवा देते रहे हैं । पूर्व की सरकार ने अतिथि शिक्षकों का केवल शोषण किया है।वह नियमितीकरण के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में अतिथि शिक्षकों नियमित करने का वचन अपने वचन पत्र में शामिल कर वादा किया था, कि हमारी सरकार बनने पर 3 माह में नियमित किया जाएगा यह अतिथि शिक्षकों के लिए 2018 को कांग्रेस कार्यालय भोपाल माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी व पुर्व मुख्यमंत्री माननीय दिग्विजय सिंह की उपस्थित में घोषणा की गई थी।
इस ज्ञापन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों का एक काइट एरिया बनाकर गुरूजी के तर्ज पर वचन-पत्र एवं माननीय महोदय की घोषणा अनुसार नियमित किया जाएं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, अरविंद सिंह राठौर, कमलेश मुकाती, कुलदीप पाटीदार, कमलकिशोर चौबे, मोहन ठाकुर, दिलीप चौहान, कमलेश गिर, वन्दना सराफ, पदमा दोहरे, आरती शर्मा, बसंती चौहान, जागृति सिसोदिया सहित अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
Tags
dhar-nimad

