महाशिवरात्री पर्व पर दिखेगा कुंभ महापर्व सा नजारा | Maha shivaratri parv pr dikhega kumbh mahaparv sa nazara

महाशिवरात्री पर्व पर दिखेगा कुंभ महापर्व सा नजारा

7 क्विंटल फलाहारी खिचडी का होगा वितरण कलावती मित्र मंडल करेगा

महाशिवरात्री पर्व पर दिखेगा कुंभ महापर्व सा नजारा

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - स्व. पण्डित हरिप्रसाद अग्निहौत्री द्वारा स्थापित स्थापित परम्परानुसार 21 फरवरी शुक्रवार को महाशिवरात्री के पावन पर्व पर निकटवर्ती तीर्थस्थल देवझिरी पर महा शिवरात्री पर्व धुमधाम के साथ तथा भक्ति भावना के साथ मनाया जावेगा । महाशिवरात्री के अवसर पर वर्तमान जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया के मार्गदर्शन में कलावती मित्र मंडल झाबुआ द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय पर शिवरात्री पर्व पर प्रत्येक दर्शनार्थियों को सम्मान पूर्वक साबुदाना की फलाहारा खिचडी का प्रदाय किया जाता है । मित्र मंडल के बंटू अग्निहौत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्री पर्व पर पूरे अंचल सहित गुजरात, राजस्थान, मालवा आदि से बडी संख्या में दर्शनार्थी एवं गा्रमीणजन भगवान आशुतोष भोलेनाथ को मत्था टेकने तथा पवित्र नर्मदा कुंड में स्नान कर अभिषेक ,पूजा पाठ के लिये आत है। इस दिन यहां मेले जेसा वातावरण दिखाई देता है तथा सुबह से मध्यरात्री तक शिवजी के उपासक यहां भगवान भोले नाथ की उपासना करते है । श्री अग्निहौत्री ने बताया कि इसके लिये नगर सहित पूरे अंचल में तथा धार्मिक स्थानों पर होर्डिग बैनर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जारहा है । इस अवसर पर प्रत्येक दर्शनार्थी को सुश्री कलावती भूरिया की उपस्थिति में  खिचंडी प्रसादी का वितरण किया जावेगा । 7 क्विंटल से अधिक साबुदाना खिंचडी बनाई जावेगी । वही प्रातः विद्वान पण्डितो द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक एवं महा रूद्र का पाठ भी किया जावेगा । मित्र मंडल के हर्ष भट्ट ने सभी धर्मप्राण श्रद्धालुओं से शिवरात्री के अवसर पर इस दुर्लभ लाभ को प्राप्त करने के लिये  आमंत्रित किया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post