शिवाजी जयंती पर जनसेवा कल्याण समिति ने विकलांगों एवं वृद्धजनों के लिए व्हील चेयर दान की
पिछले 10 वर्षों में कई सराहनीय पहल को दिया अंजाम
आमला (रोहित दुबे) - आमला नगर की बहुचर्चित संस्था जनसेवा कल्याण समिति ने बुधवार शिवाजी जयंती के अवसर पर रेलवे विभाग आमला को विकलांगो एवं वृद्धजनों के लिए व्हील चेयर दान की।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में रेलवे अधिकारी व्ही के पॉलिवाल, अनूप गौर, एम डी पंत, जी आर तायवाड़े, एस मालवीय, श्री सराटकर, एवं समिति के सलाहकार राजू मदान, माखन शिवहरे, शिवपाल रामपुरे द्वारा शिवाजी की छायाचित्र के समक्ष फूलमाला एवं पुष्प गुच्छ द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
शिवाजी जयंती पर विकलांगो के किये व्हील चेयर दान करने पर रेल अधिकारियों ने जनसेवा कल्याण समिति को धन्यवाद दिया।
अपने संबोधन में व्ही के पॉलिवाल ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का इससे नायब तरीका हो नही सकता। पिछले कुछ सालो में जनसेवा कल्याण समिति द्वारा महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि, एवं समिति के सदस्यों के जन्मदिन के दिन जो पहल की जाती है अत्यंत ही सराहनीय है।
समिति के सलाहकार राजू मदान ने कहा कि जनसेवा कल्याण समिति कई लोगो के लिये प्रेरणा बन चुकी है एवं आम जनता ने समिति के कार्यो का अनुशरण करना चाहिए।
एम डी पंत ने कहा कि निश्चित ही समिति की पहल से कई विकलांगो और वृद्धजनों को फायदा होगा और समिति के कार्यो के लिए हम समस्त रेल स्टाफ की और से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है।
कार्यक्रम में समिति के पंकज उसरेठे, राहुल धेण्डे, अमित यादव, अनिल सोनपुरे नितिन ठाकुर, कुणाल धर्मे, सुमित वर्मा, परसराम नांगपुरे, भावेश मालवी, गुड्डू देशमुख, सुरेश सागर, अनिल सोनी, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपास्थित थे
Tags
dhar-nimad
