धान रीपर मशीन हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता राशि पाकर खुश हुऐ झामसिंह | Dhaan repair machine hetu 1 lakh 30 hazar rupye ki sahayata rashi

धान रीपर मशीन हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता राशि पाकर खुश हुऐ झामसिंह

धान रीपर मशीन हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता राशि पाकर खुश हुऐ झामसिंह

जबलपुर (संतोष जैन) - प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी ''आपकी सरकार आपके द्वार'' योजना के क्रियान्वयन का मुख्य उद्देश्य शासन/प्रशासन का अपनी क्षेत्र की जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का मौके में निराकरण करना हैं ताकि ग्रामीणजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय न आना पड़े तथा आमजनों के आने-जाने में लगने वाले धन एवं समय की बचत हो सके ।  

इसी परिकल्पना को साकार करते हुये विगत दिवस 18 फरवरी को जनपद पंचायत बरघाट के ग्राम पंचायत धपारा में आयोजित शिविर में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ग्राम दुल्हापुर निवासी झामसिंह को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत धान रीपर मशीन हेतु 1 लाख 30 हजार रूपये की स्वीकृति पत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया के हस्ते प्रदान किया गया । झामसिंह को योजना अंतर्गत 39 हजार रूपये की सब्सिडी भी प्रदाय की गई है। झामसिंह बताते हैं कि वह 12 पास हैं एवं परिवार का भरण पोषण हेतु कृषि कार्य करते हैं। शासन द्वारा प्रदत्त इस आर्थिक सहायता से धान रीपर मशीन लेकर वह स्वयं के कृषि व्यवसाय को बेहतर करने के साथ ही अन्य कृषकों की फसल को काट कर  आर्थिक लाभ अर्जित कर सकेंगे जो मेरे परिवार के बेहतर भविष्य में सहायक होगा । शासन से मिली इस सहायता के झामसिंह हृदय से धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि शासन की सहायता से मेरे सपने ने मूर्तरूप लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post