सेवानिवर्त पर शिक्षिका रोहिणी वाघेला को भावभीनी विदाई दी | Sevanivritt pr shikshika rohini vaghela ko bhavbhini vidai

सेवानिवर्त पर शिक्षिका रोहिणी वाघेला को भावभीनी विदाई दी

सेवानिवर्त पर शिक्षिका रोहिणी वाघेला को भावभीनी विदाई दी

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नार्मल माध्यमिक शाला की उच्च श्रेणी शिक्षिका रोहिणी वाघेला की सेवानिवर्त्ति पर संस्था स्टाफ ने शुक्रवार को उनका अभिनन्दन समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य संजय परवाल  ने की। आयोजन के प्रारम्भ में वाघेला दम्पत्ति ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था स्टाफ सदस्यों ने शिक्षा क्षेत्र में लगातार 36 वर्षो तक शिक्षिका वाघेला द्वारा दिये गए उल्लेखनीय योगदान ओर प्रशंसनीय सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। अपने संबोधन में वाघेला ने सेवाकाल के संस्मरण सुनाए साथ ही आत्मीय सम्मान देने के लिए संस्था परिवार का आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में वाघेला को संस्था स्टाफ द्वारा पुष्पहार, शाल-श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य संजय परवाल, व्याख्यता पुष्पेंद्र वाघेला,रेखा डुडवे,हेमेंत वाघेला,राकेश वाघेला, सुशीला सेमलिया, सीमा परिहार, स्वरूप क्षीरसागर सहित शिक्षिका वाघेला के परिजन जितेंद्र वाघेला, डा. संकेत सोलंकी,डा. दिग्विजयसिंह वाघेला, जयबाला सोलंकी, बलवंत वाघेला,जयसिंह गहलोत, ज्ञानेंद्र गेहलोत आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण रामसिंह तंवर ने दिया।कार्यक्रम में अध्यापक इंद्रजीतसिंह तंवर, संगीता भावसार, नन्ही बच्ची बेबी ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन विश्वजित तंवर ने और आभार राघवेंद्र गहलोत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था स्टाफ के रामेश्वर राठौड़, सुमेरसिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह जादव, किरण अलावा, दिलीप भँवर, भीमसिंह डावर,राजेंद्र ओझा, हेमेंद्र चौहान,नीतू कुमरावत, करमसिंहगु थरिया, लोकेंद्र पंवार, दक्षा गहलोत, एम खान पठान, प्रेम गुंडिया, प्रियंका शर्मा, नूरी अनारे, सुनील गेहलोत, कांति गोजा आदि स्टाफ सदस्य ओर डावर के परिजन उपस्थित थे।अंत में सहभोज के बाद ढोल ढमाकों के साथ सभी स्टाफ सदस्य ओर परिजन सेवानिवर्त्त शिक्षिका वाघेला को उनके निवास स्थान तक सम्मानपूर्वक छोड़ने गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post