सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारी-कर्मचारी अवश्य ही सामाजिक-साहित्यिक गतिविधियो में देंगे अपना महत्वूपर्ण समय -ः जिला अभियंता लोकेन्द्र डांगोर
बीएसएनल से स्वेच्छिक सेवानिवृत्त हुए 30 अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देकर किया गया सम्मान
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय झाबुआ के परिसर में 31 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दूरसंचार विभाग के जिला अभियंता लोकेन्द्र डांगोर उपस्थित थे। अध्यक्षता विभाग के डिवीजिनल इंजिनियर चन्दरसिंह चौहान ने की। विषेष अतिथि के रूप में आईएफए सुनिल चौहान मौजूद थे।
शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियो का स्वागत दूर संचार विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में विकास सारस्वत, अरविन्द महाजन, रामकिषन लोधी, वीएस बघेल, एसईडी श्रीमती सविता कामलिया, सुनिल यादव, निखिल वसुनिया, केजी वर्मा, आषीष कोचले, वी प्रजापति, श्री चोपड़े आदि ने किया। सभी अतिथियों की बीएसलएनएल परिवार की ओर से मोमेंटो (प्रतीक चिन्ह) प्रदान किए गए।
आगे चलकर विभाग और जिले का नाम करेंगे रोषन
मुख्य अतिथि दूरसंचार विभाग के जिला अभियंता लोकेन्द्र डांगोर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि निष्चित रूप से आज जो अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे है। आगे चलकर विभागीय कार्यों से पृथक होने के बाद कहीं ना कहीं सामाजिक, साहित्यिक गतिविधियों में अग्रसर होकर झाबुआ जिले एवं विभाग के नाम को ओर अधिक गौरवान्वित करंेगे। सेवानिवृत्त हो रहे इनमें कई अधिकारी-कर्मचारियों से तो मेरा दिली नाता रहा है। उनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मैं उसके लिए अपने आपको को काफी गौरवान्वित महसूस करता हूॅ। साथ ही स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे बीएसएनएल परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूॅ।
शुभकामनाएं देते हुए कार्यों की सराहना की
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ इतिहासकार डाॅ. केके त्रिवेदी ने कहा कि मैं अपनी ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूॅ। उन्होंने भी कहा कि बीएसएनएल के कई अधिकारी-कर्मचारियों से मेरी परम् मित्रता के साथ अपनत्व का भाव रहा है, निष्चित ही ये कर्मचारी आगे चलकर विभिन्न गतिविधियों में अग्रसर होकर विभाग और अपने आपको गौरवान्वित करते रहेंगे। जिला दहेज सलाहकार बोर्ड (डीपीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन यषवंत भंडारी ने कहा कि मैं आज इस मंच से सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देने के साथ आगे चलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ, वे निरंतर ऊंचाईयो को छूएंगे, ऐसी मेरी शुभकामना है। जिला आजाद साहित्य परिषद् के संरक्षक विरेन्द्र मोदी ने भी अपने उद्बोधन में सभी को बधाई दी।
सेवानिवृत्ति पर इनका किया गया सम्मान
31 जनवरी को दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हुए एसएनईए संगठन के जिला सचिव संजय पंडित, बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव शरतचन्द्र शास्त्री, सेवा अध्यक्ष चिमनसिंह डावर, एनएफटीई के जिला सचिव बेनेडिक्ट डामोर, एसडीओ पीटर मावी, दीपेन्द्रकुमार मरमट, एसडीई एलए जिनेन्द्रकुमार जैन, जेटीओ उपेन्द्रसिंह भरत के साथ विलियम निनामा, नरेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, श्रीमती निर्मला मकवाना, प्रतापसिंह सिंगार, जामसिंह पारगी, महेन्द्रकुमार टवली, नारायणसिंह गेहलोत, नानुसिंह वाखला, इकबाल खान, शेर खान, मनोहरसिंह भाटी, नागरेष्वर प्रसाद, भूपेन्द्रसिंह जावरी, राधेष्याल सोलंकी, मोटला किराड़, जुवानसिंह अवासिया, मेसु अमलियार, श्रीमती विष्णु राठौर, गोविन्दलाल सालवी, मकनसिंह राठौर एवं वीरसिंह परमार के साथ बीएसएनएल के सहायक प्रबंधाक अरूण मसीह द्वारा सेवानिवृत्त लेने पर सभी का सम्मान अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सिर पर साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर और मेडल सम्मानित किया गया। साथ ही आगे चलकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।
राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
इस अवसर पर बीएसएनएल के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के परिवारजन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्यगण, गणमान्यजन आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन शरत शास्त्री एवं जयेन्द्र बैरागी ने किया एवं लेखाधिकारी सुनिल चौहान ने माना। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Tags
jhabua
