देव संस्कृति पब्लिक हाई स्कूल मे आनंद मेले का उद्घाटन
रेमंड बोरगांव (चेतन साहू) - देव संस्कृति पब्लिक हाई स्कूल बोरगांव मे आनंद मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रतिभा चौरे , कमला चौरे के हस्ते फीता काटकर एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर की गई । विविध आयोजनों के साथ वार्षिक आनंद मेला का बच्चों ने लुफ्त उठाया । स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों का स्टाल लगाकर विद्यालय प्रांगण में आनंद मेला का आयोजन किया ।विद्यालय में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित खाद्य सामग्रियों के विक्रय हेतु स्टाल लगाया एवं उनके ग्राहक शिक्षक व अन्य विद्यार्थी बने । स्कूल के विद्यार्थियों की पाककला सराहनीय रही जिसमें कुछ विद्यार्थी देहाती बड़ा बना रहे थे तो कुछ ने सैंडविच कई विद्यार्थियों ने गुपचुप तो ने इडली बना कर अपनी दुकान सजाई ।विद्यार्थियों के स्टाल में दही समोसा, दढ़होरी ब्रेड पकोड़ा, भेलपुरी सहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध थे। स्कूल प्राचार्य हर्षल काले ने शिक्षक पालक गण एवं बच्चों के द्वारा आनंद मेला के सफल आयोजन की सराहना की।
Tags
chhindwada