समाजवादी विचार यात्रा का देश की राजधानी दिल्ली से हुआ आगाज
16 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा, झाबुआ जिले में भी होगा प्रवेश
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - देश की राजधानी दिल्ली से भारत जोड़ो, संविधान बचाओ के मोटो को लेकर 30 जनवरी को समाजवादी विचार यात्रा का आगाज हुआ है। यह यात्रा देष के 16 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के मप्र में प्रवेष होने पर झाबुआ जिले में भी पहुंचेगी।
जानकारी देते हुए किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव एवं समाजवादी नेता राजेश बैरागी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देष्य भारत सरकार द्वारा तरह-तरह के कानून, नियम बनाकर देष को जाति, धर्म, पंथों में बांटना, देश से वर्ग विषेष की नागरिकता समाप्त करने, जनसंख्या नियंत्रण की आड़ में नागरिकों के बीच तनाव, मनमुटाव बढ़ाना, सबका साथ सबका विकास नारे के साथ देश में चुनी गई केंद्र की वर्तमान सरकार का राष्ट्र निर्माण और हर मोर्चा पर विफल होना, भ्रष्टाचार चरम पर होना आदि सभी के विरोध में देशवासियों को एकसूत्र में बांधने के लिए भारत जोड़ो, संविधान बचाओ अभियान के तहत यह समाजवादी चिचार यात्रा निकाली जा रहीं है।
5 फरवरी को मप्र में प्रवेश
सपा नेता श्री बेरागी ने आगे बताया कि यह यात्रा दो चरणों में निकाली जा रहीं है। पहले चरण में यात्रा देष के 16 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा का मप्र में 5 फरवरी को प्रवेष होगा। मप्र में यात्रा का प्रवेष बांसवाड़ा से होगा। जिसमें पहली सभा रतलाम में होगी। रतलाम के बाद यात्रा पेटलावद, बामनिया से थांदला, थांदला रोड़, अगराल मेघनगर से होते हुए झाबुआ पहुंचेगी। यहां से यात्रा गुजरात की ओर रवाना होगी। यात्रा का नेतृत्व समाजवादी समागम के अरूण श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनिलम द्वारा किया रहा हे। वहीं यात्रा में विषेष सहयोग राष्ट्र सेवा दल, हिन्द मजदूर सभा, जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम), फेक्टर आदि संगठनों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रथम चरण 23 मार्च को समाप्त होगा। द्वितीय चरण 11 अप्रेल से शुरू होगा जो 17 मई तक चलेगा। इस दौरान शेष बचे राज्यों में यात्रा भ्रमण करेगी। यात्रा में हर धर्म, समाज के लोग शामिल हो रहे है।
Tags
jhabua
