राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
धनोरा/हर्रई (जय कुमार डेहरिया) - हर्रई विकास खंड के ग्राम पंचायत झिरना में हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, यंग स्टार यूनियन क्लब झिरना के तत्वाधान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें विभिन्न जिलों से टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की हकदार टीम पुलिस अकैडमी सिवनी तथा उपविजेता आमला बैतूल तथा तीसरा इनाम के हकदार खारी सिवनी ने अपने नाम किया प्रथम इनाम 10010 द्वितीय 6006 तृतीय 3003 रुपए पुरस्कार दिया गया, यंग स्टार यूनियन क्लब झिरना समिति को माननीय नकुलनाथ सांसद छिंदवाड़ा के द्वारा समिति को ₹11000 दिया गए, तथा अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के द्वारा 6000 की राशि समिति को दि गई, इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह सीताराम डेहरिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं आदि जनप्रतिनिधि का सहयोग मिला, यहां मध्य प्रदेश के जिलों से टीमों ने भाग लिया। माननीय विधायक राजा कमलेश शाह जी ने बाउंड्री वॉल तथा रंगमंच की सौगात दी विधायक जी का स्वागत समिति व टीम ने धूम-धड़ाके से स्वागत की युवक कांग्रेस के द्वारा आतिशबाजी भी की गई।
Tags
chhindwada