आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन
थांदला (करीम शेख) - दिनांक 18 -2 2020 मंगलवार को आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन गांधी चौक वार्ड नंबर 11 एव 12 में रखा गया था जिसमें दोनों वार्ड का रहवासियो ने अपनी समस्या रखी कई समस्या का निराकरण तत्काल किया गया इस अवसर पर उपस्थित वार्ड नंबर 11 के पार्षद आनंद चौहान वार्ड नंबर 12 के पार्षद अफसाना कादर शेख एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे जिन्होंने दोनों वार्डों में प्रचार प्रसार कर के वार्ड वासियों को जागरूक किया एवं सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी।
Tags
jhabua
