महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
मोहगांव (गयाप्रसाद सोनी) - प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित श्री क्षेत्र अर्धनारेश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें 17 फरवरी से 23 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कुमारी भारती द्विवेदी लवकुश नगर छतरपुर मध्य प्रदेश के मुखारविंद से भागवत कथा प्रारंभ हुई वहि कथा, प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक चलेगी वही सुबह 8:00 बजे रुद्राभिषेक व श्याम को प्रतिदिन हरि नाम संकीर्तन 9:00 से 11:00 तक हरि भक्त परायण वारकरी संप्रदाय के संतो द्वारा होगा घंटा नाथ एवं दीप प्रज्वलन अवसर पर नगर परिषद मोहगांव, अध्यक्षा सौ.सपना सुभाष कलमबे, मुन्ना जी शर्मा मंदिर अध्यक्ष एंव मंदिर कमेटी के सभी सदस्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tags
chhindwada