नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | Niymitikaran ki mang ko lekar sopa gyapan

नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मदरानी (जुजर अली बोहरा) - नियमितीकरण की मांग को लेकर मेघनगर विकासखंड के  मदरानी संकुल केंद्र के अतिथि शिक्षक ने  अपनी विभिन्न मांगो को लेकर भोपाल में चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में जाने का फैसला लिया है  अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के  लिए संकुल प्रभारी श्री रमेश झणिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अतिथि शिक्षक पिछले 10-12 वर्षों से मप्र के शासकीय विद्यालयो में अल्प वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

पूर्व में भाजपा सरकार ने भी अतिथि शिक्षको का केवल शोषण किया नियमितीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
वर्तमान में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में अतिथि शिक्षको को नियमित करने का वादा किया था परन्तु आज दिन तक नहीं किया जिससे आक्रोशित अतिथि शिक्षको ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करी।

अभी करो अर्जेंट करो ,हमको परमानेंट करो जैसे नारे लगाए।
अतिथि शिक्षक संघ के संकुल प्रभारी श्री प्रवीण धाकिया ,अर्जुनअमलियार,मयूरपंचाल,नीलेशकटारा,विपुलपंचाल,गोपालचरपोटा,सुभाषभूरिया ,सुनील राठौर आदि अतिथि शिक्षक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post