क्षेत्रिय विधायक कांतिलाल भूरिया ने 1 करोड 33 लाख के निस्तार तालाबों का किया भूमिपूजन | Kshetriy vidhayak kantilal bhuriya me 1 crore 33 lakh ke nistar talabo ka kiya bhumi pujan

क्षेत्रिय विधायक कांतिलाल भूरिया ने 1 करोड 33 लाख के निस्तार तालाबों का किया भूमिपूजन

क्षेत्र के किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ-कांतिलाल भूरिया

क्षेत्रिय विधायक कांतिलाल भूरिया ने 1 करोड 33 लाख के निस्तार तालाबों का किया भूमिपूजन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - क्षेत्रिय विधायक कांतिलाल भूरिया ने  सोमवार को सजवानी छोटी 25 लाख एवं पिपलिया पारा रोड में 50 लाख,जुलवानिया 28.00 लाख और नवापाडा भण्डारिया में 30 लाख के तालाबों का भूमिपूजन किया । इस अवसर पर विधि विधान से सभी स्थानों पर पूजा अर्चना की गई तथा गैती चलाकर विधिवत रूप से तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया । इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया ने कहा कि इन तालाबों के निर्माण से क्षेत्र के आसपास के किसानों को सिंचाई सुविधा तो प्राप्त होगी साथ ही पशुओं को पीने के लिए जल उपलब्ध होगा तथा आसपास के हेण्डपंप में जलस्तर बढेगा।

श्री भूरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की कई वर्षो से मांग की गई थी किन्तु तत्कालीन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देकर करोडों की सौगात ग्रामीण वासियों को दी है, आज उसी कडी में क्षेत्र के लोगों को पानी बिजली सडक आदि की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।श्री भूरिया आगे कहा कि हम सिर्फ घोषणा नहीं करते है वरन काम करने में विश्वास रखते है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्व प्रथम भूरिया ने सजवानी में 25 लाख के निस्तार तालाब का भूमीपुजन किया इस अवसर पर सरपंच सूरसिंह , सहित अन्य ग्रामीणों ने अथितियों का फुल हार पहनाकर स्वागत किया। इस के पश्चात काफिला पिपल्या पारा रोड ग्राम पंचायत में पहुंचा जहां पर 50 लाख की लागत से निस्तार तालाब का भूमिपूजन किया गया वहां पर माना सरपंच और मालू डामोर जनपद सदस्य आदि ने भूरियाजी का स्वागत किया एवं जुलवानिया पहुचा जापर 28 लाख की लागत से भूमिपूजन किया जहां पर वीरा भाई रमेश सिंगाडिया वरसिह भाई ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भूमिपूजन में सहयोग किया इसी प्रकार नवापाडा भण्डारिया में 30 लाख की लागत से निर्माण होने वाले तालाब का भूमिपुजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि डाॅ विक्रातं भूरिया ने भी इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रिय विधायक कांतिलाल भूरिया के अथक प्रयास के चलते इस क्षेत्र के विकास के लिए कई सोगाते प्राप्त हुई है। विगत 15 वर्षो से भाजपा शासन में इस क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही थी। किन्तु कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए तेजी प्रयास कर नवीन योजनाएं बनाई जा रही है जिसका लाभ आप को जल्द ही प्राप्त होगा।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री काना गुण्डिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर भूरिया, श्री बन्टूु अग्निहोत्री, आशिष भूरिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं सरपंच पंच तडवी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post