"मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" पहल में ग्राम चमारी खुर्द की शाला भी हुई शामिल
जिला न्यायाधीश डॉ. मिश्र एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
जबलपुर (संतोष जैन) - "मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी "पहल के माध्यम से सिवनी जिले के शिक्षकों द्वारा जबलपुर संभाग ही अपितु सम्पूर्ण प्रदेश के सामने शिक्षा का नया मानक पेश किया है। शासकीय शालाओ में साफ सफाई एवं शालाओं की सुविधाओं के उन्नयन की मंशा से पेश की गई "मेरी शाला- मेरी जिम्मेदारी " पहल में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में सिवनी जिले के शिक्षकों ने आगे आकर अपनी शालाओं की जिम्मेदारी ली है। शिक्षकों ने अपनी शाला की साफ सफाई के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन की दिशा में डेस्क बेंच की सुविधा की उप,स्मार्ट क्लास एवं मॉडर्न क्लास रूम के निर्माण कर कार्य कर इस पहल की सफलता की नई इबारत लिख दी है।
इसी तारतम्य में बुधवार 19 फरवरी को छपारा विकासखण्ड के ग्राम चमारी खुर्द की शासकीय माध्यमिक शाला में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.एस.के.मिश्र एवं कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा किया गया। शिक्षकों के प्रयासों से ग्राम में स्मार्ट क्लास प्रारंभ हो जाने से शाला की शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास होगा । जिससे शाला में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सकेगी ।
Tags
jabalpur
