कलेक्टर एवं विधायक ने किया आकास्मिक भ्रमण
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया, कलेक्टर प्रबल सिपाहा तथा विभिन्न विभागो के जिला अधिकारियो द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र झाबुआ के अंतर्गत ग्राम भीम फलिया का आकस्मिक भ्रमण किया और ग्रामीणो की समस्याएं जानी तथा षासकीय संस्थाओ का निरीक्षण किया। श्री भूरिया तथा कलेक्टर श्री सिपाहा ने ग्राम भीम फलिया में ग्राम पंचायत से मुख्य सडक तक के अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिये।
कलेक्टर श्री सिपाहा ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देष दिये है कि वे नये ग्राम पंचायत भवन से पुराने ग्राम पंचायत भवन में कार्यालय स्थांतरीत करने के निर्देष दिये ताकि आम जनता को ग्राम पंचायत कार्यालय में आने की सहूलियत हो सके। कलेक्टर श्री सिपाहा ने माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस भवन में कीचन षेड में रखा घास को हटाने और स्कूल के एक कक्ष में व्यायाम षाला स्थापित करने के निर्देष दिये। साथ जनषिक्षा केन्द्र भवन की मरमत करा कर महिला स्वयं सहायता समूह को सौपने के निर्देष दिये। श्री सिपाहा ने संबंधित अधिकारियो को निर्देष दिये है कि वे स्थानीय स्वयं सहायता समूह को विभिन्न गतिविधियां चलाने के लिए प्रयास करें। क्षेत्रीय विधायक श्री भूरिया तथा कलेक्टर श्री सिपाहा ने नलजल योजना का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान ग्रामीणो ने बताया कि यह नलजल योजना चालू है। कलेक्टर श्री सिपाहा ने जल संसाधन विभाग तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो के लिए बने भवनो का चिन्हांकन कर उनका उपयोग करने के निर्देष दिये। उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देष दिये है कि महिला स्वयं सहायता समूह को कुक्कुट पालन तथा मसरूम की खेती के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को प्रेरित करे।
इस अवसर पर भ्रमण के लिए 20 दलो द्वारा गांव के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण किया और आम जनता की समस्याएं जानी तथा उनके समाधान के लिए प्रयास किया । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप षर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेष वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभयसिंह खराडी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थें।
Tags
jhabua
