लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र से बेटी अनायरा को भविष्य में मिलेगा सहारा - सबनम बी
जबलपुर (संतोष जैन) - प्रदेश शासन प्रदेश वासियों के सुखद भविष्य को लेकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं बना कर उन्हें जमीनीस्तर पर संचालित कर रहा है । इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग लाभांवित हुए हो रहे हैं। इन्हीं जनकल्यालणकारी योजनाओं में से एक ''लाडली लक्ष्मी योजना'' भी है जो बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से संचालित है ।
शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से सिवनी जिले के जनपद पंचायत बरघाट अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहगांव निवासी सबनम बी की बेटी अनायरा भी शासन की ''लाडली लक्ष्मी योजना'' से लाभांवित हुई । विगत दिवस आयोजित हुए ''आपकी सरकार आपके द्वार'' योजना के ग्राम धपारा में आयोजित हुए शिविर में अनायरा को ''लाडली लक्ष्मी योजना'' का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जो अनायरा को योजनानुसार समय-समय में बेहतर शिक्षा एवं विवाह के लिए आर्थिक रूप से सशक्त करेगा।
Tags
jabalpur
