अब सब्जी बेचने वाली महिलाओं को कीचड़ में नही बैठना पड़ेगा - डॉ विक्रांत भूरिया
दस लाख की लागत से नाबार्ड योजना के तहत बनी सब्जी मंडी का किया शुभारम्भ
कल्याणपुरा (अली असगर) - नगर में आज दस लाख की लागत से नाबार्ड योजना के तहत बनी सब्जी मंडी का शुभारम्भ विधायक प्रतिनिधि डॉ विक्रांत भूरिया ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से आप लोगो को आज से रोड पर अथवा गंदे पानी मे बैठकर सब्जी नही बेचना पड़ेगी आपको आज दस लाख रुपये की लागत से बनी नवीन सब्जी मंडी में भेठकर आराम से अपना व्यापार करे जहाँ पर पंखे लाइट ओर पानी की व्यवस्था आपको मिलेगी इसके अलावा भी कोई समस्या हो तो में विक्रांत भूरिया आपकी हर समस्या हरने के लिए आपके बीच खड़ा हूँ ।
भाजपा ने पंद्रह साल के शाशन में सिर्फ गरीबो का शोषण किया है अगर वास्तविकता में देखा जाए तो कल्याणपूरा छेत्र की जनता को भाजपा ने हमेशा अपना वोट बैंक समझा है क्यो की कल्याणपूरा छेत्र में कोई एक भी ऐसा कार्य भाजपा ने नही किया जिसका लाभ आम जनता को मिला हो हम लगातार यही प्रयास कर रहे हेकी कल्याणपुरा विकास के छेत्र में एक नया इतिहास बनाए ।
इस दौरान शंकर हटिला ने भी अपना उद्बोधन दिया और कहा कि कल्याणपूरा में लगातार विकास की गंगा बह रही है जो निरन्तर जारी है ।
इस दौरान मकना निनामा उमेश चौहान हिम्मत नलवाया प्रवीण पांचाल पत्रकार धीरज बुंदेला ललित शर्मा रामा भाई राठौर पर्वत निनाना बलराज राठौर शांतु मावी गग्गा जी राठौर सुरेश वाघेला लालू चौहान प्रताप बुंदेला तेजा चौहान हेमराज प्रजापत वेस्ता कटारा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jhabua


