ज़िले में संचालित स्मार्ट क्लास हेतु इच्छुक शिक्षक अथवा शिक्षा में रुचि रखने वाले व्यक्ति करवा सकते हैं शैक्षणिक रिकार्डिंग | Jile main sanchalit smart classes hetu ichchhuk shikshak

ज़िले में संचालित स्मार्ट क्लास हेतु इच्छुक शिक्षक अथवा शिक्षा में रुचि रखने वाले व्यक्ति करवा सकते हैं शैक्षणिक रिकार्डिंग

बच्चों में बेहतर समझ विकसित करने हेतु, इस प्रयास में शामिल होने की कलेक्टर ने की अपील

ज़िले में संचालित स्मार्ट क्लास हेतु इच्छुक शिक्षक अथवा शिक्षा में रुचि रखने वाले व्यक्ति करवा सकते हैं शैक्षणिक रिकार्डिंग

अनूपपुर (अरविन्द द्विवेदी) - शिक्षा हमारे जीवन का बहुमूल्य हिस्सा है, शिक्षा के द्वारा ही समाज का सुधार होता है। आज की शिक्षा प्रणाली में भी स्मार्ट क्लास से क्रांति आई है, अब स्मार्ट क्लास जरुरी हो गई है। जिसे प्रभावी रूप से बच्चों में विषय का डर ख़त्म कर रोचक तरीके से ज्ञान प्रदान करने हेतु ज़िले भर में 50 स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि देखकर समझी हुई चीजें ज़्यादा समय तक स्मृति में रहती हैं, और स्मार्ट क्लास की परिकल्पना इसी अवधारणा पर आधारित है। इसलिए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िले के समस्त इच्छुक शिक्षकों, शासकीय सेवकों एवं अन्य जन (जिन्हें शिक्षा में रुचि है) से अपील की है कि इस अभियान में आगे कर सहयोग करें। साथ ही आपने कहा कि बात सिर्फ किसी विषय का ज्ञान नहीं, बल्कि उसे बच्चों के लिए सुग्राह्य कैसे बनाया जाए वह महत्वपूर्ण है।

ऐसे शिक्षक जो किसी विशेष तरीक़े से बच्चों को सरलीकृत रूप से ज्ञान प्रदान कर रहे हैं, तो ज़रूरत है कि उनकी मेहनत एवं परिश्रम का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को मिले। इच्छुक शिक्षकों के व्याख्यान को रिकार्ड कर अधिक से अधिक छात्रों को वीडियो क्लास के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा, जो कि अब तक सिर्फ़ उन कक्षाओं तक ही सीमित है जहाँ वे अध्यापन करते हैं। साथ ही ऐसे नागरिक जो वर्तमान में शैक्षणिक कार्यक्षेत्र से जुड़े नहीं हैं परंतु इस कार्य में सहभागिता निभाना चाहते हैं वे भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु इच्छुक जन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, विवेक पांडेय (मो.- 9303272071) से सम्पर्क कर सकते हैं।

वर्तमान में यह रिकार्डिंग कक्षा 9 एवं 10 के मध्यप्रदेश बोर्ड पाठ्यक्रम के आधार पर की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post