जिले के तीन शिक्षक एमके खुराना, हरिश कुंडल एवं अमीना खान करेंगे इसरो का भ्रमण | Jile ke 3 shikshak mk khurana, harish kundalevam amina khan karenge isro ka bhraman

जिले के तीन शिक्षक एमके खुराना, हरिश कुंडल एवं अमीना खान करेंगे इसरो का भ्रमण

बैंगलुरू और कोलकत्ता शैक्षणिक भ्रमण हेतु हुआ चयन

जिले के तीन शिक्षक एमके खुराना, हरिश कुंडल एवं अमीना खान करेंगे इसरो का भ्रमण

झाबुआ (मनीष कुमट) - समग्र षिक्षा अभियान अंतर्गत मप्र स्कूल षिक्षा विभाग की ओर से बेंगलुरू और कोलकाता के 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय झाबुआ से 3 षिक्षकों का चयन किया गया है। 

जानकारी देते हुए जिला षिक्षा अधिकारी एमएस सोलंकी ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ के भौतिक शास्त्र के व्याख्याता महेन्द्रकुमार खुराना एवं गणित विषय के उच्च माध्यमिक षिक्षक हरिष कुंडल का चयन बेंगलुरू के लिए तथा जीव विज्ञान विषय की व्याख्याता अमीना खान का चयन कोलकाता के लिए हुआ है। ये तीनों षिक्षक शैक्षणिक भ्रमण हेतु 20 फरवरी, गुरूवार को भोपाल से बेंगलुरू और कोलकाता के लिए रवाना हो गए है। 

विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

श्री खुराना एवं श्री कुंडल बैंगलुरू में हिन्दूस्तान एरोनाॅटिक्स लिमिेटेड, इसरो एवं विष्ववष्रैया संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। वहां की कार्यप्रणाली से परिचित होंगे। इसी प्रकार अमीना खान कोलकाता भ्रमण के दौरान बोटैनिकल गार्डन, विक्टोरिया मेमोरियल, प्लेनेटोरियम आदि का भ्रमण करेंगी। तीनों षिक्षकों की इस उपलब्धि पर उन्हें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग प्रषांत आर्य, अनामिका रामटेके, जिला परियोजना समन्वयक ज्ञानेन्न्द्र ओज्ञा, खंड शिक्षा अधिकारी आयषा कुरैशी सहित अन्य शिक्षकों, मित्रों एवं स्नेहीजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post