मुख्यमंत्री कमलनाथ एंव छिंदवाड़ा सांसद के शुभ हाथों से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस का हुआ लोकार्पण | Mukhyamantri kamalnath evam chhindwara sansad ke shubh hatho se fire briged or ambulance ka hua

मुख्यमंत्री कमलनाथ एंव छिंदवाड़ा सांसद के शुभ हाथों से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस का हुआ लोकार्पण


छिंदवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सौजन्य से औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव/ खरीतायगांव एवं आसपास के क्षेत्र में जब किसी भी समय अचानक अंगार लग जाए ,तो अग्निशामक वाहन  हमेशा उपलब्ध रहेगा ,क्योंकि इस क्षेत्र में विगत कई दिनों से अंगार लगने पर वाहन समय पर उपलब्ध नहीं होता था, जिससे बड़ी हानि और परेशानी की समस्या होती थी,  फायर ब्रिगेड वाहन बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सहयोग से खरीदा गया है, जो हमेशा ही औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए तत्पर रहेगा, प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एंव छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ  के शुभ हाथों से इस अग्निशामक (फायर ब्रिगेड वाहन) एवं एम्बुलेंस  वाहन, का लोकार्पण  छिंदवाड़ा मे किया गया, जहां पर बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सदस्य के साथ-साथ बोरगांव, खरीतायगाव एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधि, भी मौजूद थे, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोतिद्र पटेल ने बताया कि इस वाहन से औद्योगिक क्षेत्र,एंव आसपास के ग्रामीणों  में अचानक लगने वाली अंगार की समस्या पर निजात मिलेगी,और यह अग्नि बुझाने वाला वाहन तुरंत ही समय पर उपलब्ध होगा, जिससे भारी नुकसान होने से भी बचाव होगा ,बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन समय-समय पर आसपास क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों में जनहित में कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे है, बोरगांव के समाज सेवक गुलाबराव ताजने ने ग्राम पंचायत बोरगांव को एम्बुलेंस वाहन सप्रेंम भेंट दी जो एक बड़ी उपलब्धि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post