हाॅस्पिटल की सौगात देने पर डाॅ. विक्रांत भूरिया का मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने किया अभिनंदन | Hospital ki sougat dene pr dr vikrant bhuriya ka mp karmachari congress

हाॅस्पिटल की सौगात देने पर डाॅ. विक्रांत भूरिया का मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने किया अभिनंदन

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

हाॅस्पिटल की सौगात देने पर डाॅ. विक्रांत भूरिया का मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने किया अभिनंदन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिले को वरदान हाॅस्पिटल के रूप में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात देने एवं यह अस्पताल सर्व सुविधायुक्त होकर अत्याधुनिक मशीनों से लेस होने से इस महत्वपूर्ण सागौत पर मप्र कर्मचारी कांग्रेस की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी के नेतृत्व में हाॅस्पिटल के मुख्य संचालक जिला युवक कांग्रेस एवं विधायक प्रतिनिधि डाॅ. विक्रांत भूरिया का अभिनंदन किया। साथ ही इस दौरान डाॅ. भूरिया के जन्मदिवस निमित्त उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
ज्ञातव्य रहे कि पिछले कुछ दिनों पूर्व ही शहर में रामकृष्ण नगर में सर्व सुविधायुक्त नवनिर्मित वरदान हाॅस्पिटल का शुभारंभ मप्र शासन के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, चिकित्सा-शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री डाॅ. विजयलक्ष्मी साधो, कृषि-उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव, अप्रेक्स बैंक मप्र के प्रशासक अशोकसिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, सीएम कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड के कमकमलो से हुआ है। उक्त सभी अतिथिगण अपने उद्बोधन में इस अस्पताल के लिए संचालक डाॅ. विक्रांत भूरिया एवं उनकी धर्मपत्नि डाॅ. शीना भूरिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे आदिवासी बाहुल जिले के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बता चुके है। 

मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने किया भावभरा स्वागत ।

इसी क्रम में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी, जिला सचिव प्रेम डेनियल, अन्नू भाबर, झाबुआ तहसील अध्यक्ष प्रदीप भालेराव, कार्यालय मंत्री विजय तोमर आदि ने भी वरदान हाॅस्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी गई इस सौगात के लिए डाॅ. विक्रांत भूरिया कोपुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि हम नवीन वरदान हाॅस्पिटल का निर्माण होने से निष्चित ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीर बिमारियां होने पर भी रोगियों को उनके परिजनों को अब गुजरात, इंदौर एवं अन्य बड़े शहरों की ओर ले जाना नहीं पड़ेाग, उन्हें अपने क्षेत्र में ही अच्छी उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इस शुभ संयोग पर डाॅ. भूरिया का जन्मदिन होने से सभी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंगल कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post