घरेलु गैस सिलेण्डरों के दामों में बेहताषा वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने किया आक्रोश व्यक्त | Gharelu gas cylinders ke damo main behtasha vridhi ko lekar jila congress ne kiya akrosh

घरेलु गैस सिलेण्डरों के दामों में बेहताषा वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने किया आक्रोश व्यक्त

घरेलु गैस सिलेण्डरों के दामों में बेहताषा वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने किया आक्रोश व्यक्त

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश मंहगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा है। देश की अर्थ व्यवस्था की हालात भी अब किसी से छूपी नहीं है। रोजगाार की एक बड़ी समस्या के रूप में देश के सामने आ रही है, ऐसे में केन्द्र सरकार की अधीन पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की किमतों में बेहताशा वृद्धि कर दी है। जिसकी मार गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ रही है, साथ ही इसकी मार व्यवसाईयों को भी झेलनी पड़ रही है। घरेलु एल.पी.जी की किमत प्रति सिलेंडर 144 रू. 50 पैसे सब जोड़कर झाबुआ जिले में 901 रूपये हो गए, जिस कारण आम आदमी खून के आंसु पिने को मजबूर हो गया है। तथा जनता में केन्द्र सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। उक्त आरोप विधायक कांतिलाल भूरिया, वालसिंह मेड़ा, वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर, यूवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियो के कारण देश में बेहताशा मंहगाई वृद्धि हो रही है, जहां एक ओर पेट्रोल के दामों में वृद्धि की जा रही है, वहीं गैस सिलेण्डर के बढ़ते दाम में आम आदमी कमर भी तोड़ दी है। विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि जब से देश में केन्द्र सरकार बनी है, देश के अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। केन्द्र सरकार ने जो बजट जारी किया था वह भी मंहगाई बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग मंहगाई की मार को झेलने के लिए मजबूर है। यदि केन्द्र सरकार ने बढ़ती मंहगाई को रोकने के लिए उचित कोई कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी को मजबूर होकर सडक पर जनता की लड़ाई लड़नी पड़ेगी । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि पहले घरेलु गैस सिलेण्डर के दाम 714 रूपए थे वह बढ़कर 858 रूपए 50 पैसे हो गए। झाबुआ में सारे चार्ज मिलाकर करीब 901 रूपया हो गया। इसके अलावा भी व्यवसायक गैस सिलेण्डर में भी वृद्धि हो गई है। मध्यप्रदेश में सभी गैस कंपनियों के 3 करोड़ से भी अधिक उपभोक्ता हैं, उनमें से कई लोगों ने सबसिडी लेना छोड़ दी थी, बार-बार किमतें बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, केन्द्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। यूवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया ने घरेलु गैस सिलेण्डरों पर वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया तो लोगों का जीना भी मुश्किल हो जायेगा। डाॅ. भूरिया ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के भाजपा के सांसद और विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण भी केन्द्र सरकार की हां में हां मिला रहे हैं, उन्हें जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। जिला कांगे्रस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि केन्द्र सरकार लोगों की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, वह केवल अपनी ब्रांडिंग करने में ही करोड़ों रूपया खर्च कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post