भोपावर जैन तीर्थ प्रतिष्ठा में पहुँचने का आमंत्रण रानापुर जैन श्रीसंघ को दिया | Bhopawar jain tirth pratishtha main pahuchne ka amantran

भोपावर जैन तीर्थ प्रतिष्ठा में पहुँचने का आमंत्रण रानापुर जैन श्रीसंघ को दिया

भोपावर जैन तीर्थ प्रतिष्ठा में पहुँचने का आमंत्रण रानापुर जैन श्रीसंघ को दिया

रानापुर (ललित बंधवार) - अति प्राचीन जैन तीर्थ भोपावर में अंजन शलाका एवम प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 19 फरवरी से 26 फरवरी तक  होना है । इस आयोजन में पधारने हेतु पूरे भारत के जैन श्रीसंघो को आमंत्रित किया जा रहा है । राणापुर के जैन श्रीसंघ की आमंत्रित करने सोमवार को झाबुआ से  जैन संघटना मालवांचल के प्रमुख यशवन्त भंडारी,जिला प्रमुख योगेंद्र नाहर,महेश जैन ,अरविंद मोगरा  पधारे । उन्होंने श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय में समाज के वरिष्ठ सज्जनलाल कटारिया, मदनलाल नाहर,रमेशचंद्र सालेचा,दिनेशचन्द्र नाहर,नवयुवक परिषद अध्यक्ष पवन नाहर,ललित सालेचा,जितेंद्र नाहर आदि को पत्रिका देकर प्राचीन तीर्थ भोपावर में आयोजित इस कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया । नगर के श्री सुविधिनाथ मन्दिर में भी उन्होंने पत्रिका देकर आमंत्रण दिया इस अवसर पर श्री संघ के ललित सकलेचा, मांगीलाल सकलेचा, सुरेश समीर,रमेशचंद्र सकलेचा आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post