आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया
पिटोल (अली असगर बोहरा) - मध्य प्रदेश के नागरिकों विशेष रूप से ग्रामीण रहवासियों की समस्याओं के निराकरण और विकास के सुझावों पर अमल के लिये मध्यप्रदेश में गाव गाव आपकी सरकार आपके द्वार योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत ग्राम भ्रमण और शिविर निर्धारित कर हर माह दो भ्रमण कार्यक्रम और शिविर लगाये जा रहे है। शिविर के लिये विकासखण्ड के ऐसे गाँव का चयन किया जायेगा, जहाँ साप्ताहिक बाजार या हाट भरता हो।
ग्राम भ्रमण पश्चात शिविर का आयोजन
इसी के अंतर्गत पिटोल में मंगलवार हाट बाजार के दिन आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे पिटोल सहित पिटोल क्लस्टर में सम्मिलित आस पास की 10 पंचायतो के जनप्रतिनिधियों सहित आम जन अपने अपनी समस्याओ के साथ पहुचे | विधिवत सरस्वती पूजन से शुरू हुए आयोजन में अतिथियों के स्वागत पश्चात शिविर में क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ,जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर , जिला पंचायत झाबुआ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप शर्मा , पूर्व विधायक जेवियर मेडा , पिटोल सरपंच काना गुन्डिया ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलायी जा रही आपकी सरकार आपके द्वार योजना की जानकारी देने के साथ ही लोगो से अपील की , की सभी अपनी समस्या इस शिविर के माध्यम से बताये जिसका निराकरण किया जायेगा | अपने संबोधन में विधायक कांतिलाल भूरिया ने वर्तमान कमलनाथ सरकार की जमकर तारीफ़ करते हुए किसान कर्ज माफ़ी व पेन्सन योजना का हवाला देते हुए सरकार को आम लोगो की हित रक्षक और हर वादे पुरे करने वाली सरकार बताया और कहा की मुख्यमंत्री जी ने सभी अधिकारियो को आपकी समस्याओ को दूर करने आपके घर घर पंहुचा दिया है | कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत् शिविर में जनता द्वारा दिए जाने वाले आवेदनों की ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जिससे की निश्चित समय सीमा में सभी की समस्याओ का निबटारा किया जा सके |
इस से पूर्व योजनाओ की जमीनी हकीकत जानने और ग्रामीणों की समस्याओ को जानने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित पूरा सरकारी अमला भिमफलिया पंहुचा जहा घर घर जाकर लोगो की समस्याए जानी |
शिविर में इन सभी विभागों से जुड़े कुल 356 आवेदन प्राप्त हुए
शिविर में शिविर में आम लोगो से सीधे ताल्लुक रखने वाले उपस्थित 15 विभागों से सम्बंधित 356 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण सप्ताह के भीतर कर दिया जायेगा और आवेदनकर्ता को इसकी सुचना दी जाएगी | शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,पशु चिकित्सा , वन, ऊर्जा, आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क , किसान-कल्याण और कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास , जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता , खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने मंच के माध्यम से समस्त विभागीय योजनाओ की जानकारिया देने के साथ ही अपने अपने विभाग से जुडी समस्याओ के आवेदन प्राप्त किये |
Tags
jhabua

