अमझेरा पुलिस ने हाई-वे पर हुई लुट का किया पर्दा फाश
अमझेरा पुलिस को मिली सफलता
धार/अमझेरा - ग्राम हातोद औधोगिक क्षेत्र के सामने इन्दौर अहमदाबाद फोरलेन पर दिनांक 04.02.2020 को 17.00 बजे RBL बैंक शाखा राजगढ की समुह के रुपये वसुल करने गये फरियादी अरुण पिता प्यारेलाल पाटीदार निवासी रिंगनोद का अपनी मोटर सायकल से MP46 B-7054 से ग्राम अमझेरा राजपुरा इडरिया, हातोद से अलग अलग समुह के 2,50,000 रुपये वसुल कर राजगढ जा रहा था कि औधोगिक क्षेत्र हातोद ( खरेली घाट ) पर पिछे से 02 मोटर सायकल सवार कुल 04 बदमाश मुहं बंधे थे आये व फरियादी को पिस्टल दिखाकर 2,50,000 रुपये से भरा बेग काले रंग का छीन कर भाग गये जिस पर फरीयादी द्वारा थाना अमझेरा पर रीपोर्ट लिखावायी गयी जिस पर अमझेरा थाना पर अपराध क्रमाक 60/2020 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। ।
मुखबीर की सुचना पर आरोपी मुकेश पिता प्रेमदास बैरागी उम 33 साल निवासी टिल्लर कालोनी आगर मालवा हाल RBL कम्पनी धार को उसके निवास पर धार से गिरफ्तार कर पुछताछ कि गई जिसने दिनांक 04.02.2020 को साथी आरोपी दिलीप पिता दशरय भील उम 25 वर्ष निवासी चिचौडिया , उमेश पिता मानसिंह भील उम्र 25 साल निवासी चिचौडिया , सद्दाम पिता जबरिया भील उम 19 साल निवासी महापुरा दत्तीगाँव,राजु उर्फ सलीम पिता बाबु खां मुसलमान निवासी जामा मस्जिद मोहल्ला कानड जिला आगर मालवा से मिलकर उक्त लुट को अंजाम देना बताया अमझेरा पुलिस के द्वारा गहन पुछताछ कर आरोपीयान उमेश व दिलीप को ग्राम चिोंडिया से पकड़ा गया और पुछताछ पर उक्त तीनो बदमाशो द्वारा जुर्म कबुल किया जाने पर गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
मुख्य साजिशकर्ता आरोपी मुकेश बैरागी के कब्जे से लुटे गये 50000 रुपये नगदी,आरोपी दिलीप भील सरदारपुर के कब्जे से एक मोटर सायकल स्पलेण्डर न.MP09 NV-0743. एक पिस्टल नई .50000 रुपये नगदी,उमेश भील के कब्जे से 50000रुपये नगद जप्त किए गए,आरोपी सद्दाम पिता जबरिया भील निवासी महापुरा दत्तीगाँव एंव राज उर्फ सलीम पिता बाबु खान मुसलमान निवासी कानड जिला आगर मालवा के कब्जे में भी प्रथक प्रथक 50000-50000 रुपये हिस्से में आये है जो घटना दिनांक से फरार है।बदमाशों के खिलाफ अप.क्र 60/04.02.2020 धारा 392 भादवि थाना अमझेरा मे अपराध पंजीबद कीये गये ।
धार जिले में हो रही लगातार हाईवे पर लुट पाट कि घटनाएं होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आदित्य प्रताप सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार , श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय सरदारपुर श्री एश्वर्य शास्त्री के मार्ग दर्शन में निरीक्षक रतनलाल मीणा थाना अमझेरा के हमराह सउनि नरेश कोठे ..आर.626 अरुण आर.90 राजा सेन आर.565 । रामगोपाल आर.550 राहुल आर.833 रतन आर.685 संजय के दवारा उक्त बदमाशो को गिरफ्तार करने में सराहनीय सहयोग रहा ।
Tags
dhar-nimad
