अमर शहीद आजाद के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस द्धारा श्रद्धाजली कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्रियो एवं जनप्रतिनिधियो सहित नेतागण करेगे शिरकत
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा 27 फरवरी गुरुवार को आजाद नगर भाभरा मे श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश सरकार के मंत्रियो सहित प्रादेशिक नेताओ तथा स्थानिय जनप्रतिनिधियो द्धारा आजाद के स्मारक एवं कुटिया पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आजाद को नमन किया जाएंगा। इस अवसर पर अलीराजपुर-झाबुआ जिले के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मोजुद रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने बताया कि क्रातिंकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का देश को आजादी दिलाने मे महत्वपुर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। जिला कांग्रेस द्धारा आजाद के शहादत दिवस पर 27 फरवरी 11ः30 बजे आजाद नगर मे श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल, नगरिय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयर्वधनसिंह, कªर्षि मंत्री सचिन यादव, ग्रामिण विकास एवं पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा.ँ विजय लक्ष्मी साधो, पुर्व केंद्रिय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भुरिया, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, अलीराजपुर नपाध्यक्ष सेना पटेल, प्रादेशिक कांग्रेसी नेता सहित अलीराजपुर-झाबुआ जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मंत्रीद्धय एवं जनप्रतिनिधीगण आजाद के स्मारक पहंुचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेगे तथा आजाद की कुटिया पर जाकर नमन कर एक श्रद्धांजली सभा को संबोधित करेंगे। श्री पटेल एवं श्री राठोर ने समस्त ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, वरिष्ठ नेताओ, कार्यकर्ताओ, पंच-सरपंचो से अपील की हे कि वह कार्यक्रम मे शिरकत कर सफल बनाए। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
Tags
jhabua
