गौशालाओं के विद्युतीकरण के लिये 33 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत | Goshalao ke vidhutikaran ke liye 33 lakh 81 hazar rupye

गौशालाओं के विद्युतीकरण के लिये 33 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत

उज्जैन (रोशन पंकज) - राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री गोसेवा योजना के अन्तर्गत उज्जैन जिले में स्थापित की गई 15 गौशालाओं में विद्युतीकरण के लिये 33 लाख 81 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर जिला पंचायत को भेज दी गई है। इस राशि से गौशालाओं में विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.एचवी त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग के संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री गोसेवा योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन 15 गौशालाओं में विद्युतीकरण के लिये कुल 33 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत कर राशि जिला पंचायत को भेज दी गई है। जारी किये गये आदेश में बड़नगर जनपद की चिरोला गौशाला को एक लाख 81 हजार रुपये, निंबोदा को एक लाख 70 हजार, घट्टिया जनपद की बंडा गौशाला को दो लाख 53 हजार, घट्टिया को दो लाख 91 हजार, पानबिहार को एक लाख 76 हजार, सोडंग को दो लाख 77 हजार, खाचरौद जनपद की नरसिंहगढ़ गौशाला को दो लाख 20 हजार, महिदपुर की कोकनी गौशाला के लिये दो लाख 39 हजार, तराना जनपद की ग्राम कड़ाई की गौशाला के लिये दो लाख 47 हजार, कनासिया की गौशाला के लिये दो लाख 37 हजार, परसोली की गौशाला के लिये एक लाख 64 हजार, उज्जैन जनपद की भैंसोदा गौशाला के लिये तीन लाख पांच हजार, निनौरा के लिये दो लाख 61 हजार तथा बांसखेड़ी के लिये 58 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post