मुख्यमंत्री कमलनाथ 24 फरवरी को डिंडोरी आएंगे | Mukhyamantri kamalnath 24 february ko dindori ayenge

मुख्यमंत्री कमलनाथ 24 फरवरी को डिंडोरी आएंगे

कलेक्टर ने शबरी माता जयंती कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री कमलनाथ आएंगे कल

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने शनिवार को उत्कृष्ट स्कूल मैदान डिंडौरी में शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ 24 फरवरी को शबरी माता जयंती कार्यक्रम में डिंडौरी आएंगे। इस अवसर पर आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभा स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, शिलान्यास, भूमिपूजन, लोकार्पण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में मीडिया के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल टीम, एंबुलेंस की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक एमएल सौलंकी, जिला पंचायत सीईओ एमएल वर्मा, एएसपी शिवकुमार सिंह, एसडीएम डिंडौरी कुमार सत्यम सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post