दिव्यांग विवाह हेतु जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन 12 फरवरी को | Divyang vivah hetu jila stariy parichay sammelan 12 February ko

दिव्यांग विवाह हेतु जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन 12 फरवरी को 

उज्जैन (रोशन पंकज) - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वृहद स्वरूप में निशक्त जनों का विवाह एवम  निकाह फरवरी  माह  के  अंत मे  संपन्न किया जाना है । इस  हेतु जिला  स्तरीय  परिचय सम्मेलन   विक्रम कीर्ति मंदिर  में  12 फरवरी  को   प्रातः  10.30  बजे  से    आयोजित  किया गया है ।   इस  परिचय सममेलन में  विवाह  के  इच्छुक दिव्यांग युवा  एवम  युवती  शामिल  हो  सकते  है । पूर्व  के परिचय सम्मेलन     जिन दिव्यांगों  के    जोड़े   बन  गए है उन्हें  इस सम्मेलन  में  शामिल  नही  होना है । योजना  के तहत 48000 रु   प्रति कन्या हितग्राही को  तथा  3000 रु प्रायोजक निकाय को   प्रदान  किये  जायेंगे ।  इसके अतिरिक्त निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सामान व्यक्ति द्वारा निशक्तजन से विवाह अथवा निकाह करने पर 2  लाख   रु प्रदान किये जायेंगे ।  संयुक्त  संचालक  सामाजिक  न्याय  ने अपील  की है   कि    जिला  स्तरीय  परिचय  सम्मेलन  में अधिक  से दिव्यांगजन  शामिल  होकर   योजना  का  लाभ ले।

Post a Comment

Previous Post Next Post