स्कूली छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत | Schooli chhatra ko truck ne mari takkar moke pr mout

स्कूली छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

ग्राम बोरगांव के रेवा कालोनी की घटना

मृतक छात्रा का नाम शताब्दी अमिया बोहरा

सौसर कोचिंग से अपने घर बोरगांव जाते समय घर के पास हुआ हादसा


बोरगांव (गयाप्रसाद सोनी) - नेशनल हाइवे 547 नागपुर छिन्दवाड़ा रोड़ पर ग्राम बोरगांव के रेमंड चौंक पास नागपुर-छिन्दवाडा रोड पर  एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी जसमे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रआ सौसर से कोचिंग से बोरगांव रेमंड चौंक रीवा कालोनी अपने घर पैदल जा रही थी, कि नागपुर की और जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसको मौत हो गई, 108 की मदत से उसे सौसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, छात्रा का नाम शताब्दी अमिया बोहरा है जो रिवा कालोनी रेमंड चौंक बोरगांव में रहते है, उसके पिता उड़ीसा में रहते है,व माता ब्रिटानिया कम्पनी में काम करती है, ट्रक व चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post