भाजपा ने जो वादे किये थे एक साल में ही पूरे किये - सांसद दरबार
टैंकर वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पँहुचे भाजपा कार्यकर्ता
गन्धवानी (महेश सिसोदिया) - धार महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार गन्धवानी,जिराबाद व् कछावदा मण्डल की ग्राम पंचायतों को जल सुविधा हेतु सांसद निधि से टैंकर वितरण करने पँहुचे दरबार ने भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का बखान किया वही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को खूब कोसा, दरबार ने कहा मैं खुशनसीब सांसद हूँ क्यों की मुझे देश हित में बनाये गये कानून का समर्थन करने का अवसर प्राप्त हुआ है देश की आजादी के बाद कांग्रेस के लोगो ने कश्मीर राज्य में धारा 370 लागू कर वहाँ के लोगो को आतंकियों के हवाले कर रखा था जिसे मोदी सरकार ने हटाकर कश्मीर के लोगो को नया जीवन दिया है वही आतंकवादियों के ठिकानो को ध्वस्त किया है तीन तलाक कानून को बेन कर कई मुस्लिम महिलाओं को तलाक से मुक्ति दिलाई है हमारे देश की नासुलझने वाली समस्याओं का एक वर्ष में निराकरण किया है हमारे ही भाई जो अन्य देश से प्रताड़ित होकर भारत आये है उन्हें नागरिकता देने का काम भी हमारे लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है उन्होंने अपने स्वाश्थ्य की जानकारी भी क्षेत्र के लोगो को दी व् कहा मेरी बायपास सर्जरी के बाद मेरी उम्र ओर बढ़ गई है मुझे देश हित में कार्य करने के लिए माँ भगवती मेरे साथ है इतना ही नही मैं क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में भागीदार में साथ रहुँगा,सर्वप्रथम स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल आर्य ने दिया उन्होंने कहा पहली बार किसी सांसद के इतने टैंकर गन्धवानी पँहुचे जिससे कार्यकर्ताओ का मनोबल बढेगा व् जल प्रदाय की सुविधा मिलेगी क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद आभार व्यक्त किया,वही आदिवासी नेता व् बलेड़ी सोसायटी अध्यक्ष लालसिंह आर्य,शिवपाल आर्य ने भी कांग्रेस सरकार के झूठे वादों की पोल खोली भाजपा महामंत्री राकेश मोटसरा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में देश में छुपे गद्दारो को मंच से ललकारते हुवे कहाँ जो लोग हमारी मातृभूमि के आंचल को छलनी कर रहे थे वे ही लोग आज देश में अराजकता व् अफवाहों का माहौल बना रहे है जब की नागरिकता संसोधन कानून से जो लोग बांग्लादेश,पाकिस्तान,अफगानिस्तान में सताए गये है उन्हें भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है लेकिन देशद्रोही शक्तियों को कांग्रेस का संरक्षण होने से देश का माहौल खराब कर रहे है हम सभी को ऐसे लोगो व् देशद्रोही पार्टियों को पहचानने की जरूरत है भाजपा की शिवराज सरकार ने गरीबो के लिये अनेक योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ बिना भेदभाव के जरूरतमन्दों को मिल रहा था लेकिन झूठी निकम्मी कमलनाथ सरकार ने अनेक योजनाएं बन्द कर जनता के साथ धोखा किया है इन्होंने दरबार द्वारा दिए गए पेयजल टैंकर व् यात्री प्रतीक्षालय दिए जाने की सराहना की वही प्रसाशनिक अधिकारियो के कांग्रेसीकरण पर भी सवाल उठाये।
मंच पर जिलापंचायत सदस्य व् सभापति करणसिंह रावत,मांगीलाल सरपंच,जिराबाद मण्डल अध्यक्ष बहादुरसिंह,कछावदा मण्डल अध्यक्ष राजू बघेल,विकास महरवाल, त्रिलोकचंद जायसवाल,केदारसिंह जामोद,शंकरसिंह निंगवाल,कनसिंह सरपंच सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे वही पुरे कार्यक्रम में लाईट बन्द होने से कांग्रेस की मानसिकता की पोल खुली जानबूझकर कार्यक्रम होने तक विद्युत सप्लाय बन्द रखा गया जो चर्चा का विषय रहा कार्यक्रम का संचालन युवा नेता दीपक पाण्डे ने किया।
Tags
dhar-nimad

