सरपंच एवं पंचों का किया गया आरक्षण
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव 2019-20 मंर पंचों एवं सरपंचों के आरक्षण की कार्यवाही आज 27 जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में की गई। कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह की मौजूदगी में जिले की 722 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एसडीएम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायतों के पंचों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही की जायेगी।
Tags
dhar-nimad
