गणतंत्र दिवस पर संभागायुक्त ने कोठी पैलेस और कलेक्टर ने निवास पर ध्वजारोहण किया
उज्जैन (रोशन पंकज) - रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य समारोह के पूर्व प्रात: संभागायुक्त श्री अजीत कुमार ने कोठी पैलेस और कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कोठी पैलेस पर एडीएम डॉ.आरपी तिवारी, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, श्री जीएस डाबर, श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, उपायुक्त भूअभिलेख श्री आरपी गेहलोत और संभागायुक्त तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad

