रविवार को देश विदेश में बना सामयिक पर्व | Ravivar ko desh videsh main mana samyik parv

रविवार को देश विदेश में बना सामयिक पर्व
बामनिया (प्रितेश जैन) - एक साथ, एक समय, एक सामयिक ,एक संदेश देते हुए। अहिंसा और शांति के सिद्धान्तोंपर चलकर विश्व शांति की प्रेरणा दी।आयोजन में पहली बार  स्थानकवासी, श्वेताम्बर, तेरापंथ, और दिगम्बर समाजजन द्वारा एक ही समय एक ही स्थान पर देश विदेश में 48 मिनट तक सामूहिक साधना एवं नवकार मंत्र के जाप किये गये।जैन धर्म के सिद्धांत अनुसार 48 मिनट तक मन वचन काया से किसी भी प्रकार की पापकारी प्रवर्ति का त्यागकर अपनी आत्मा में रमण करना ही सामयिक करना होता है। इससे चार घातिय कर्मो का नाश होता है।  यह आयोजन 700 देश और विदेश के 85 से अधिक शहरों में मनाया गया। इनमे लंदन, टोक्यो, दुबई, हांगकांग, न्यूजर्सी, मलेशिया, कैलिफ़ोर्निया, मियामी, नेपाल , भूटान, ह्यूस्टन ,आदि शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post