राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम एवम जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यशाला
गंधवानी (महेश सिसोदिया) - राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम एवम जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सरदारपुर उपखंड मनावर द्वारा जनपद पंचायत गंधवानी में शनिवार 25 01 2020 को विकासखंड स्तरीय कार्यशाला कार्यपालन यंत्री आर एस चौहान सहायक यंत्री आर एस बामनिया उपयंत्री अरुण चौहान एवम समग्र चेतना महिला कल्याण समिति अध्यक्ष स्वाति फटाले के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता superwiser एवम anm को संस्था के मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द श्रीवास्तव् द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जल सरक्षण संवर्धन इत्यादि पर जानकारी दी गई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के विकास खंड समन्वयक योगेश मालवीया ने स्वछता पेयजल का अपव्यय पेयजल समिति नल के माध्यम से जल इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई श्री बामनिया जी ने जल जीवन मिशन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजू मसानी इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पीएचई विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे इस बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
Tags
dhar-nimad

