गणतंत्र दिवस पर 20 बन्दी रिहा किये गये | Gantantra divas pr 20 bandi riha kiye gaye

गणतंत्र दिवस पर 20 बन्दी रिहा किये गये

उज्जैन (रोशन पंकज) - केन्द्रीय जेल की जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर द्वारा जानकारी दी गई कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन माफी का लाभ पाकर आजीवन कारावास के 19 पुरूष बन्दी तथा एक महिला बन्दिनी सहित कुल 20 बन्दियों को केन्द्रीय जेल से रिहा किया गया। रिहा होने वाले बन्दियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई तथा उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बन्दियों द्वारा जेल में आकर्षक झांकी भी बनाई गई। इसमें उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। रिहा होने वाले बन्दियों को प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और भोजन के पैकेट प्रदाय किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post