काॅलेज चलो अभियान अंतर्गत प्राध्यापकों की समिति का हुआ गठन
स्कूली छात्राओं को काॅेलेज में प्रवेश के लिए किया प्रेरित
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय शासकीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डाॅ. एचएल अनिजवाल ने ‘‘काॅलेज चलो अभियान’’ के लिए प्राध्यापकों की एक समिति का गठन किया है।
जिसमें संयोजक प्रो. जेमाल डामोर, डाॅ. संगीता मसानी भाबोर (विधि), डाॅ. हरिओम अग्रवाल (वाणिज्य), प्रो. मुकामसिंह चैहान (इतिहास), डाॅ. लोहारसिंह ब्राहम्णे (हिन्दी) सदस्य बनाए गए। जिनके द्वारा शासकीय बालक उमा विद्यालय रातीतलाई, शासकीय कन्या उमा विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय झाबुआ में काॅलेज चलो अभियान अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को काॅलेज में आवष्यक रूप से प्रवेष लेने हेतु प्रेरित किया तथा संस्कारवान शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा कितनी जरूरी है, इस संबंध में छात्र-छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
समिति में शामिल प्राध्यापकगणों द्वारा उक्त अभियान अंतर्गत मप्र शासन की विभिन्न योजनाओं एवं क्रियान्वयन संबंधी जानकारी देते हुए गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री मेघावी योजना, विदेशो में उच्च शिक्षा अध्ययन की जानकारी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं आदि में बारे में विस्तार से बताया। गठित समिति का स्कूलों में यह अभियान आगामी दिनो में , जारी रहेगा।
Tags
jhabua