कलेक्टर से चर्चा के बाद सहकारी कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त नियमित रूप से चलेगी धान खरीदी
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - मध्यप्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ बालाघाट शाखा के आव्हान पर धान उपार्जन कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर धान खरीदी का कार्य बंद कर दिया गया था। इस पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 07 जनवरी को अधिकारियों के साथ सहकारी कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना और उनकी दो मांगों का तत्काल निराकरण कर दिया गया। खरीदी केन्दों पर खरीदे गये धान के परिवहन के संबंध में आश्वासन दिया गया कि इस समस्या का समाधन शीघ्र कर लिया जायेगा और एक सप्ताह में परिवहन की गति को अतिरिक्त वाहन लगाकर तेजी से बढ़ाया जायेगा। इस आश्वासन के बाद हड़ताल कर रहे सहकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्री आर्य को आश्वस्त किया कि वे अपनी हड़ताल वापस ले रहे है और धान की खरीदी का कार्य नियमित रूप से प्रारंभ रहेगा।
Tags
dhar-nimad