कैबिनेट मंत्री हुए भस्म आरती में शामिल
उज्जैन (दीपक शर्मा) - प्रदेश के केबिनेट मंत्री जयवद्र्धनसिंह नववर्ष में बाबा महाकाल के दर्शन करने शुक्रवार रात उज्जैन पहुंचे थे। आज सुबह बाबा की भस्मारती में शामिल हुए। भस्मारती के बाद उन्होंने मीडिया से औपचारिक चर्चा की और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में गुण्डे, बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखने की बात कही।
मध्यप्रदेश केबिनेट में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवद्र्धनसिंह नए साल में बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए। देर रात उनके आगमन पर कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी सचिन अतुलकर ने पहुंचकर उनकी अगवानी की। आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के दौरान उनके साथ जिलापंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र वशिष्ठ सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे