बी एस एन एल विभाग में रिटायर कर्मचारियों को दी विदाई
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - बीएसएनल विभाग से रिटायर होने पर कर्मचारियों का विदाई समारोह कल 28 जनवरी मंगलवार को किया गया । पीथमपुर टेलीफोन विभाग कार्यालय पर चार कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रघुनंदन व्यास, शांति लाल विश्वकर्मा, रामचंद्र पंवार, हुकुमचंद वर्मा, को विदाई दी गई ।विदाई समारोह मैं विभाग एसडीओ सुभाष चंद्र मालवीय, जे टीओ संजय पाटीदार , उद्योग नगरी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठौड़ मम्मू पटेल बीएसएन यूनियन के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। विभाग द्वारा श्रीफल,साल ,सूूटकेस , भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत कर विदाई दी। आभार निर्भय सिंह तोमर ने माना। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों ने सह परिवार भोज किया।
Tags
dhar-nimad
