स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस 12 जनवरी को होगा सूर्य नमस्कार
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस 12 जनवरी युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जायेगा। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थाओं एवं महाविद्यालयो, पंचायतो तथा आश्रम शालाओ में आयोजित किया जायेगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम एवं मध्यप्रदेशगान का सामूहिक गायन किया जायेगा। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम पूर्व की भांति रेडियो के माध्यम से संपन्न किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन प्रातः 10.30 बजे होगा। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा सभी आयोजन स्थलो पर रेडियो चलाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एवं सभी प्राचार्यों तथा प्राध्यापक को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन के निर्देशित किया गया है।
युवा दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयो/महाविद्यालयो में स्वामी विवेकानंद जी पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक/सांस्कृतिक आयोजन किये जावे।
Tags
jhabua