वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत भंडारी, प्रदीप अरोरा, प्रवीण सोनी एवं दौलत गोलानी का किया गया सम्मान | Varishth sahityakar yashvant bhandari pradeep arora praveen soni evam daulat golani ka kiya samman

वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत भंडारी, प्रदीप अरोरा, प्रवीण सोनी एवं दौलत गोलानी का किया गया सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत भंडारी, प्रदीप अरोरा, प्रवीण सोनी एवं दौलत गोलानी का किया गया सम्मान

झाबुआ (मनीष कुमट) - देश में 2019 में रहीं साहित्य और साहित्यकार की उपलब्धि तथा साहित्य की नव प्रवृत्तियां विषय पर जिला आजाद साहित्य परिषद् द्वारा 28 दिसंबर, शनिवार शाम 6 बजे से स्थानीय सिद्धेष्वर काॅलोनी स्थित रोटरी सदन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित परिषद् के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मान समारोह के क्रम में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत भंडारी ‘यश’, प्रदीपकुमार अरोरा एवं प्रवीण सोनी के साथ दौलत गोलानी को सम्मानित किया।

शुभारंभ अतिथियों में जिला आजाद साहित्य परिषद् के अध्यक्ष डाॅ. केके त्रिवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार अरविन्द व्यास, प. गणेषप्रसाद उपाध्याय, पीडी रायपुरिया आदि ने दीप प्रज्वजलन कर किया। स्वागत उद्बोधन परिषद् के जिलाध्यक्ष डाॅ. केके त्रिवेदी ने देते हुए देश में साहित्य की वर्तमान स्थिति पर प्रकाष डाला तथा नववर्ष 2020 में साहित्य जगत के साथ साहित्यकारों को ओहदे और मान-सम्मान में ओर वृद्धि हो, ऐसी मंगल कामना की। पं. गणेष्रपसाद उपाध्याय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देष में साहित्य जगत में एक बहुत बड़ी क्षति के रूप हमारे देष के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गावास के रूप में सामने आई, यह देष के लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति रहीं। इसके साथ ही देष में कई अन्य साहित्य जगत की हस्तीयों का भी स्वर्ग सिद्धारना दुखद घटनाए है, आज हम सभी उन्हें नमन करते है। पीडी रायपुरिया ने साहित्य जगत की नव प्रवृत्तियों पर प्रकाष डाला।

आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा

वरिष्ठ साहित्यकार अरविन्द व्यास ने झाबुआ जिले में साहित्य की उन्नति एवं विकास पर विस्तृत चर्चा की। महेन्द्रकुमार खुराना एवं सुषीलकुमार जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए साहित्य और साहित्यकारों की आज की स्थितियों पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर जिला आजाद साहित्य परिषद् द्वारा आने वाले वर्ष में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ अधिक से अधिक कार्यक्रम नववर्ष में संचालित हो, इस पर जोर दिया। यह गोष्ठी करीब 2 घंटे तक चली। 

इनका किया गया सम्मान

सम्मान की कड़ी में पिछले दिनों नागपुर में साहित्य सम्मेलन में सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार यषवंत भंडारी ‘यष’, मुंबई (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय षिक्षक संचेतना एवं मुंबई मराठा मंदिर की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित साहित्यकार प्रदीपकुमार अरोरा एवं प्रवीणकुमार सोनी का सम्मान पुष्पमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर इन्होंने अपने विचार भी व्यक्त किए। वहीं जिला आजाद साहित्य परिषद् के मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले एवं साहित्यिक गतिविधियों को जन-जन एवं समाज तक पहुंचाने के लिए ‘‘हिन्दी सेवा सम्मान’’ से दौलत गोलानी को सम्मानित किया गया। गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का सफल संचालन जिला आजाद साहित्य परिषद् के सचिव शरत शास्त्री ने किया एवं आभार जयेन्द्र बैरागी ने माना। इस अवसर पर भारत स्काउट-गाईड एसोसिएषन के जिला संगठक बृजकिशोरसिंह सिकरवार एवं संयुक्त सचिव प्रदीप पंड्या भी विषेश रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post