बेसहारा बीमार बुजुर्ग महिला का कुष्ठ रोग इलाज करवाने आशाग्राम भिजवाया
आशाग्राम बना कुष्ठरोगी का सहारा
अंजड (शकील मंसूरी) - पति के देहांत के बाद अकेली रहकर गुजारा कर रही बस स्टेड निवासी 50 वर्षीय वृद्धा मुन्नीबाई पति रतन की बीमारी से हालत ज्यादा बेसहारा बीमार बुजुर्ग महिला को पैरालिगल वालेंटियर ने आशाग्राम में दाखिल कर इलाज शुरू करवाया है। पेरालिगल वालेंटियर सतीश परिहार के मुताबिक संतोषबाई पिछले कई दिनों से बीमार थी। स्थिति बिगड़ने पर वार्ड के पुर्व पार्षद सचिन यादव ने इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी अनुसार बेवा मुन्नीबाई का ऐक बेटा जिसका नाम विक्रम है जो माँ को छोडकर अपने परिवार के साथ गुजरात में काम करने चले गया है। वृद्ध महिला को कुष्ठ रोग होने से कुछ दिन तक आसपास के रहवासियों ने खाने पिने कि व्यवस्था की लेकिन महिला से अधिक दुर्गंध आने पर ऐक दो दिन से खाना भी नहीं दे पा रहै है।
पैरालिगल वालेंटियर को सुचना मिलते हि बिमार वृद्ध महिला का अंजड के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर निजी संसाधन से बडवानी आशाग्राम पहुंचाया। आशाग्राम के डॉ. नायडु ने महिला को भर्ती कर आगे का ईलाज करवाने की सलाह दी। चुकी महिला के घर में अन्य कोई सदस्य नहीं होने से महिला के इलाज का पुरा खर्च आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा। महिला के उपचार के लिए भर्ती करने के दौरान मदत करने पेरालिगल वालेंटियर सतीश परिहार, सचिन दुबे, सरदार बघेल , चाईल्ड लाईन के परियोजना अधिकारी संजय आर्य का सहयोग रहा।
Tags
badwani