आलीराजपुर जिले से सेकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भारत बचाओ दिल्ली महारैली में करेंगे शिरकत
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - अभा कांग्रेस पार्टी द्धारा आगामी 14 दिसंबर शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के राज मे देश मे बढ़ती बेरोजगारी और भयावह मंदी, सृजित आर्थिक बदहाली के खिलाफ दिल्ली के महारैली में शामिल होने हेतु जिले से सेकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता 12 दिसंबर गुरुवार देर रात्री को दिल्ली के लिए कुच करेंगे। उक्त जानकारी देते हुवे जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने बताया कि अभा कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में आलीराजपुर जिलेभर से सेकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगे। अभा कांग्रेस द्धारा आयोजित दिल्ली महारैली में शामिल होने हेतु कांग्रेस द्धारा चार बसों की व्यवस्थाए की गई है। संगठन के कुछ नेता रेलगाड़ी ओर ऐयर प्लेन द्वारा दिल्ली पहुंचेगे। महारैली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दिल्ली जाने वाली बसे जिला कांग्रेस कार्यालय से 12 दिसंबर गुरुवार रात्री को रवाना होंगी, जिसकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्धारा बसो को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दिल्ली महारैली मे जाने की तैयारियो को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्धारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक कांतिलाल बाबरिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय मे नेताओ ओर कार्यकर्ताओ के जाने की रुपरैखा बनाकर समीक्षा की। जिला कांग्रेस ने दिल्ली जाने वाली बसो का प्रभारी जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खुर्शिद अली दिवान एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा को बनाया है। इस अवसर पर जिला काग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी डी., कांग्रेसी नेता खुर्शिद दिवान, कैलाश चौहान सरपंच, मोहन भाई सरपंच, सुरेश सारडा, राजेश चोधरी, राजु चोहान सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags
jhabua