एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संस्था का 12वॉं स्थापना दिवस मनाया गया | Educated girls sanstha dwara sanstha ka 12 va sthapna divas manaya gaya

एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संस्था का 12वॉं स्थापना दिवस मनाया गया

एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संस्था का 12वॉं स्थापना दिवस मनाया गया

बरमंडल (नीरज मारू) - एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा लाबरिया में अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस तथा संस्था का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुष्कर कुमार शर्मा, श्रीमती बसन्ती पीपलादे सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।  संस्था द्वारा देदला, लाबरिया, गोंदीखेड़ा चारण क्लस्टर के 22 स्वयं सेवी जो एजुकेट गर्ल्स संस्था मे टीम बालिक के रूप मे जुड़े है, को पुरुस्कृत किया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय पुष्कर कुमार शर्मा जी द्वारा टीम बालिकाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समाज मे वास्तविक बदलाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं सेवक के रूप मे कार्य करने की आवश्यकता है।महोदय के द्वारा बताया गया कि आज वर्तमान में बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है व सामाजिक रूढ़िवादिता को खत्म करना जरूरी है। कार्यक्रम में टीम बालिका अम्रतसिह मकवाना,महेंद्र मारू, लक्ष्मण गामड़,लक्ष्मणसिंह डामर, संजू डामर, राहुल भाभर, सीताराम मेडा ने अपने अनुभव सबके सामने बताये।कार्यक्रम का संचालन टीम बालिका प्रमिला चारण के द्वारा किया गया। संस्था की ओर से प्रोग्राम असिस्टेंट विरेन्द्र सिंह राणावत,ब्लॉक ऑफिसर विकास मारु, क्षेत्रीय समन्वयक सुनील पुरोहित, दिनेश कुमावत, धर्मेंद्र मारू द्वारा सभी टीम बालिकाओ को पुरस्कृत किया गया। आभार रामलाल डामर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post