मंगलवार को कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जिला कांग्रेस झाबुआ के बैनर तले होने वाले धरना प्रदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर 26 नवम्बर मंगलवार को किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए
प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ साबिर फिटवेल
ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक राजेश गर्ग धीरूभाई पटेल, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, विधायक कांतिलाल भूरिया केंद्र सरकार की वादाखिलाफी एवं जनविरोधी-नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के आयोजित जंगी प्रदर्शन में भाग लेंगे 26 नवम्बर
कलेक्टर कार्यालय के बाहर परिसर पर समय- सुबह 11 बजे से दोप2 बजे तक धरना देकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जंगी-प्रदर्शन किया जायेगा। तत्पश्चात कलेक्टर प्रबल सिपाहा को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। देश की जनता जनार्दन के हितार्थ आवाज उठाने मैं अपनी महती भूमिका का निर्वहन करने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी ने की है। जिसमें आप सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण,प्रदेश पदाधिकारीगण, निर्वाचित जिला पंचायत,जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद,, नगर पंचायत परिषद, के निर्वाचित प्रतिनिधि जीते-हारे विधायकगण,शहर कांग्रेस के पदाधिकारीगण,सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण,ब्लाॅक,मंडलम,सेक्टर, क्षेत्रीय कांग्रेस संयोजको, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पदाधिकारी, सेवादल, आईटी सेल पदाधिकारी गण, एवं बूथ के प्रभारीगण एवं समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित पहुंचकर केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक जेवियर मेडा रूप सिंह डामोर हेमचंद्र डामोर युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण ,कान्हा कुंडिया नरेंद्र सिंह सलूनीया गेंदाल डामोर, कैलाश डामोर ,यामीन शेख, अग्नि नारायण सिंह फतेह सिंह भाबर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती गहलोत अन्य मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।
Tags
jhabua